दुल्लपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के कोटेदार द्वारा राशन न देने की शिकायत पर बीते तीन अप्रैल को पूर्ति अधिकारी प्रवीण गुप्ता द्वारा जांच की गई। इस दौरान पता चला कि एक माह का राशन कार्ड धारकों को देने के बजाए कोटेदार द्वारा बेच दिया गया है। बुधवार को पूर्ति अधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गांव के कोटेदार रमेश राम द्वारा राशन न देने की बात को लेकर बीते 24 मार्च को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया गया था। साथ ही उच्चाधिकारी से शिकायत भी की थी। बीते 29 अप्रैल को पूर्ति अधिकारी ने गांव का निरीक्षण किया और लोगों का बयान लिया गया। इस दौरान पता चला कि बहुत से किसानों को उनका अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दिया गया है। बीते तीन अप्रैल को पूर्ति अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जांच की, जिसमें पता चला कि एक माह का राशन कोटेदार द्वारा बेच दिया गया है। जखनिया पूर्ति अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया की भुड़कुड़ा कोतवाली में कोटेदार रमेश राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।