फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: श्रीराम कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
हरकरनपुर गांव निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गहमर। क्षेत्र के हरकरनपुर गांव के काली मंदिर के पास नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलवार की सुबह कलश यात्रा के साथ हुआ। पीले वस्त्र धारण कर के महिलाएं और युवतियां गंगाजल से भरे कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते चल रही थीं। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गंगा नदी के बारा मठिया घाट पर पहुंची। यहां पतित पावनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद जल कलश में भरकर कथा मंडप तक लाया गया। यात्रा का मुख्य आकर्षण पवित्र रामायण ग्रंथ था, जिसे श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक सिर पर धारण कर चल रहे थे। नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजक समिति ने बताया कि श्रीराम कथा में प्रतिदिन भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर अमित पांडेय, गोपालजी पांडेय, मुन्ना पांडेय, दयानंद पांडेय, सुधीर पांडेय, बृजेश कुमार, आचार्य अखिलेश उपाध्याय, जनार्दन राय, सोहन राजभर, राम अवतार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें