सैदपुर स्थित विधायक अंकित भारती के मकान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महा
सैदपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को सैदपुर विधायक अंकित भारती के आवास पर पहुंच कर खुश नजर आए। कहा कि गाजीपुर की धरती पर आकर मुझे बहुत सुकून मिलता है, इस धरती ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है और समाजवाद को मजबूत किया है। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कम उम्र के विधायक अंकित भारती व उनकी नव वधू अंबिका को शादी पर आशीर्वाद दिया। कहा कि इस मौके पर कई नए पुराने समाजवादियों से जिस तरह मुलाकात हुई, इससे मैं बेहद प्रसन्न हूं। इस दौरान उनके चाचा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे। कार्यक्रम में सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा के अलावा विधायकगण ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, सुहेब अंसारी मन्नू, जैकिशन साहू आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व विधायक अंकित भारती ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ ही सभी अतिथियों को डॉ.भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव व महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन का आभार व्यक्त किया।