फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर व वाराणसी मे डॉ. विजय यादव के कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आयुष घोटाले में गिरफ्तार डॉ. विजय यादव के गाजीपुर और वाराणसी में दो कॉलेज हैं। जिनमें हेराफेरी कर प्रवेश का मामला लखनऊ में दर्ज है। सूत्रों के मुतबिक आयुष घोटाले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ कई कॉलेज संचालकों और प्रबंधकों के बारे में गोपनीय सूचना जुटा रही थी। इसके आधार पर ही शिक्षा माफिया डॉ. विजय यादव से पूछताछ की गई। उनसे मिली कई अहम जानकारियों पर एसटीएफ कुछ और लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। कई कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक भी एसटीएफ के निशाने पर हैं। विजय यादव का गाजीपुर के सादात के मरदापुर में केवीएस इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस कॉलेज और वाराणसी में डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज है। सूत्रों के मुताबिक केवीएस इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस कॉलेज में आवंटित सीटों की संख्या 60 है, जिसमें 36 सीट पर संदिग्ध दाखिले का मामला सामने आया है। ऐसे ही वाराणसी में डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आवंटित सीटों की संख्या 60 है जिसमें तीन सीट पर संदिग्ध दाखिले का आरोप है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद गड़बड़ी वाले कॉलेजों में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें