फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज परिवार ने परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। असम में हुए सड़क हादसे में मृत वृंदावन निवासी फौजी अभिषेक यादव के शोक संतप्त परिजनों से बृहस्पतिवार को समता कालेज परिवार के लोग मिले और उन्हें सांत्वना दिया। प्रबंधक इंजीनिय सभाजीत सिंह यादव, प्राचार्य डा. रणजीत सिंह ने इसी कालेज से शिक्षा ग्रहण करते हुए एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले फौजी अभिषेक की मेधा की सराहना करते हुए उसके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। फौजी के पिता रामजनम यादव को कालेज परिवार की तरफ से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही परिवार के बच्चों को छठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक नि:शुल्क शिक्षा दिलाने का जिम्मा लिया। इस मौके पर कालेज के एनसीसी के एनओ लेफ्टिनेंट अशोक कुशवाहा, अवनीश राय, भोला यादव, विनोद यादव, चंदन यादव एवं परिजन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें