उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील इकाई कासिमाबाद की ओर से बृहस्पतिवार को भी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष हरीश चंद्र ने कहा कि तहसीलदार की ओर से संग्रह अमीनों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और उसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा एक पक्षीय आदेश से तहसील के संग्रह अमीनों एवं अनुदेशकों में आक्रोश है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी। धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। कहा कि संग्रह अमीन जय नाथ यादव के खिलाफ किए गए निलंबन की कार्रवाई वापस किया जाए। साथ ही संग्रह अनुसेवकों द्वारा वसूली कार्य के साथ निर्वाचन, आपदा को छोड़कर कोई अतिरिक्त कार्य में न लगाया जाए। इसके साथ ही समस्त कर्मचारियों की देयता का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक यह तीनों मांगे पूरी नहीं होंगी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार यादव, लक्ष्मी सिंह यादव, राम अवध यादव, प्रभाकर पांडेय, मथुरा सिंह यादव, जय नाथ यादव, हरिश्चंद्र राम, बद्री राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राज नारायण सिंह यादव एवं संचालन सुरेश चंद्र पांडेय ने किया।