फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को कंपा रही है शीतलहर और गलन

विज्ञापन
घने कोहरे के बीच गुजराती ट्रेन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
ठंड का कहर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और गलन बरकरार रही। दिन में हल्की धूप निकली थी लेकिन उससे भी लोगों को राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही गलन बढ़ जाने पर लोग घरों में कैद हो गए। कड़ाके की ठंड की वजह से रात तक रहने वाली बाजारों की रौनक शाम होते ही कम हो जा रही है। शीतलहर एवं गलन लोगों को कंपा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। सर्द हवाओं संग गलन बढ़ गई। बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ठंड का कहर लगातार बना हुआ है। शीतलहर एवं गलन में कोई कमी नहीं आई है। कई दिनों से पड़ रही ठंड एवं गलन की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में निकली हल्की धूप लोगों को विशेष राहत नहीं दे सकी। शाम ढलने के बाद गलन और बढ़ गई जिससे लोग घरों में दुबक गए। इस कारण बाजारों की रौनक कम हो गई। सर्दी से बचाव के लिए गरीब एवं राहगीरों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाजारों में दुकानदार भी व्यवस्था कर अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। पीजी कालेज के कृषि मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा के अनुसार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के साथ 22 से 23 जनवरी के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें