फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को सर्द हवाओं ने कंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में बुधवार को सर्द हवा के बीच हल्की धुंध और गलन का असर रहा। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। पिछले दो दिनों से धूप निकलने के कारण ठंड से काफी हद तक राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह और शाम अब भी ठंड बरकरार है। जिले में अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह निकली धूप ने लोगों को दिनभर राहत दी। ऐसे में सड़क, बाजार और पार्क में चहल-पहल रही। बड़े-बुजुर्ग दोपहर बाद धूप सेंकते रहे तो बच्चे पार्क में उधम मचाते रहे। जबकि महिलाएं भी कामकाज निबटा कर छतों पर गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाती रहीं। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद किसान चिंतित थे। बर्फीली हवा के कारण गलन बढ़ने से दलहनी और तिलहनी फसलों और आलू को पाला मारने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन धूप निकलने से किसानों में फसलों के बचने की आस बंधने लगी है। जबकि ठंड एवं कोहरे के कारण गेहूं की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि अब मौसम में सुधार होना शुरू हो गया है। आगे सब कुछ ठीक रहा तो अब फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें