फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन कफ सिरप : गाजीपुर से जुड़े हैं सरगना शुभम जायसवाल के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के खरीद- फरोख्त के खेल का तार सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल जुड़ा है। आसपास के सात जनपदों के एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर पर सिरप की बिक्री कागजों में दिखाई गई, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। एसआईटी की जांच में परत दर परत पूरे खेल की कलई खुलनी शुरू हो गई है। एएसपी सिटी डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि एसआईटी लगातार जांच में जुटी है। छह फर्मों द्वारा कोडीनयुक्त कप सिरप की खरीद फरोख्त की गई है। इस खरीद- फरोख्त का तार सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े हैं। यहीं नहीं जनपद के आस-पास के सात जनपदों के एक दर्जन से अधिक रिटेल की दुकानों पर सिरप की बिक्री की गई है। अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि कागजों पर बिक्री तो है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। ऐसे में अब टीम एजेंसी संचालकों के खातों की जांच करने के साथ ही पूरा ब्यौरा खंगालने में जुटी हुई है। यहीं नहीं जीएसटी भुगतान के सहारे भी जांच तेज की जा रही है, जिससे सभी तथ्यों को जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा सके। मालूम हो कि बीते 23 नवंबर को औषधि निरीक्षक ब्रजेश मौर्य द्वारा दर्ज जनपद के छह मेडिकल फर्माें के खिलाफ कोडीनयुक्त कफ सिरप के खरीद- फरोख्त के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यहीं नहीं एसआईटी ने मेसर्स शुभम फार्मा, खानपुर के संचालक नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया है, जिससे आरोपी को देश छोड़कर फरार न हो सके। यहीं नहीं इसके तहत आव्रजन और सीमा नियंत्रण एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है, जिससे कानूनी प्रक्रिया से आरोपी न बच सके। एएसपी सिटी ने बताया कि अन्य पांच आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। झारखंड से खरीदी गई 7.82 लाख बोतल कफ सिरप : एएसपी सिटी ने बताया कि छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। जांच के दौरान संबंधित पते पर कोई भी फर्म संचालित नहीं पाई गई। खरीदी गई सिरप का अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें