गाजीपुर। रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त महानिरीक्षक तारिक अहमद ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन एवं कचहरी स्थित जोनल रेलवे ट्रेनिंग संस्थान का निरीक्षण किया। आरपीएफ थाने का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सिटी रेलवे स्टेशन के सुरक्षा की विस्तृत जानकारी ली। यात्रा के समय यात्रियों द्वारा की गई शिकायत रेल मदद एप पर प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए कहा। छह महीने के अंदर सामान चोरी की 47 शिकायतों को निस्तारित करना बताया गया। इस पर महानिरीक्षक तारिक अहमद ने आरपीएफ प्रभारी अमित राय सहित पूरी टीम को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी डा. अभिषेक , बलिया, औड़िहार, मऊ, सिवान, वाराणसी, गोरखपुर के आरपीएफ मौजूद रहे।