फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएमओ ने सीएचसी सैदपुर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/ खानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. देश दीपक पाल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई संग वार्ड का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका और दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। आपरेशन थियेटर की जांच कर आपरेशन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने ओपीडी में मरीजों की भीड़ देख अधीक्षक को ससमय से बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि केंद्र पर स्वीपर की कमी होने से सफाई नहीं हो पा रही है। सीएमओ ने सभी समस्याओं पत्र द्वारा लिखित भेजने का निर्देश दिया और साथ ही उसके निस्तारण का भी आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें