गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सदर ब्लॉक के आमघाट में महिला कल्याण विभाग एवं महिला मोर्चा के साथ स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ट्राली से ज्यादा कचरा साफ किया गया। केंद्र के लेखा और कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने कहा कि हमें हर रोज अपनी दिनचर्या में साफ-सफाई को लाना होगा। घर को तो साफ रखना है साथ में ही गली-मुहल्ले एवं चौराहे को भी साफ रखना है। सदर विकास खंड की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक महिला कल्याण विभाग लक्ष्मी मौर्या, शिखा सिंह, नेहा राय, करुणाश्री, साधना राय, सभासद कमलेश श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में भी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।