फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर तालाब की कराई गई सफाई

विज्ञापन
सेवराई के मिश्रवलिया में तालाब की सफाई करते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। एक तरफ सरकार जहां करोड़ों रुपए खर्च कर सफाई अभियान चला रही है। वहीं बिना किसी सरकारी सहायता के मिश्रवलिया गांव के युवाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी सफाई अभियान चलाते हुए गांव के बाहर स्थित तालाब की जलकुंभी को साफ कराया। जलकुंभी से पटे तालाब से जहां दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया था वहीं कई बार बेजुबान पशु उसमें फंसकर अपनी जान गंवा देते थे। युवाओं ने एकजुट होकर श्रमदान किया और लगातार दो दिनों के बाद पूरे तालाब से जलकुंभी को बाहर निकालकर उसका निस्तारण कराया। इस सफाई अभियान में मुख्य भूमिका निभाते हुए नियाज अहमद ने बताया कि गांव के अंदर आने के मुख्य रास्ते पर ही तालाब है। गंदगी से पटा होने के कारण उससे दुर्गंध आती थी। कई बार ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी, कर्मचारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कहीं से कोई मदद न होते देख हम युवाओं ने ही खुद श्रमदान करके पूरे तालाब से जलकुंभी को हटाया। ग्राम प्रधान प्यारचंद राम ने मिठाई खिलाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। लोगों ने युवाओं के इस नेक कार्य को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें