सुहवल। थाना के कालूपुर गांव में दीवार पर जूता रखने को लेकर दो पक्षों में शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रेवतीपुर में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि परमिला देवी ने तहरीर दी कि पड़ोस के रवि कुमार और अन्य लोगों ने उनकी दीवार पर जूते रखे थे। उन्होंने हटाने के लिए कहा तो कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के दिनेश राम, परमिला देवी, बिंदा देवी, इंदू देवी और कृष्ण कुमार घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रवि कुमार, सुनील और भुंवर को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस सुरक्षा में घायलों का सीएचसी रेवतीपुर पर उपचार कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।