फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का लिंक फेल होने से ग्राहक मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नन्दगंज। स्थानीय बाजार के चोचकपुर रोड पर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी लिंक फेल रहा, जिससे खातेदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चार दिनों से ग्राहक लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके आवश्यक कार्य भी रूके हुए है। सुबह से लेकर शाम तक लंबे इंतजार के बाद वह मजबूरी में घर लौट जा रहे है। धनाभाव में जहां आम उपभोक्ता परेशान है वही सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को हो रही है। वह अपने खाते से आरटीजीएस करके अपना माल मंगाते है। चार दिन से वह भी अपना माल भी नहीं मंगा पा रहे हैं। शाखा प्रबन्धक शिव शंकर उरांव ने बताया कि बार-बार बीएसएनएल के नेटवर्क का व्यवधान चल रहा हैं। मजबूरी में ग्राहकों का भुगतान नहीं हो पा रहा हैं। उम्मीद है कि नेटवर्क जल्द ही ठीक हो जायेगा। लोगों का कहना है कि इस यूनियन बैंक में हमेशा लिंक फेल रहता है। अगर इसी तरह बैंक का लिंक फेल होता रहेगा तो हम व्यापारी अपना खाता बन्द कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें