दुल्लहपुर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक राय ने जखनिया क्षेत्र के पडरी गांव निवासी दिव्यांग चकी पांडेय को आम आदमी पार्टी विकलांग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर कमान सौंपी है। कमान मिलते ही चंकी पांडेय ने जखनिया तहसील परिसर में बैठक करके नई टीम गठित की। इसमें जिला सचिव विशाल सिंह, जखनिया ब्लॉक सचिव पंकज शर्मा, रजदून बेगम ब्लॉक अध्यक्ष जखनिया का चयन कर प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी विकलांग मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंकी पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक लोग के बारे में सोच रखती है। इस मौके पर सर्व समाज विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम, शारदा पांडेय, गीता पांडेय, हृदय नारायण सिंह, सरसती देवी, रिया पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।