फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य होने लगी प्रत्याशियों की दिनचर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पंचायत चुनाव में करीब महीने भर से भाग-दौड़ कर रहे प्रत्याशियों की दिनचर्या चुनाव परिणाम आने के बाद अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। कुछ दिनों पहले तक सुबह निकलकर देर रात घर लौटने वाले प्रत्याशी अब परिवार के बीच फुर्सत के लम्हे बिता रहे हैं। अंतिम चरण में हुए चुनाव को लेकर विभिन्न पदों विशेषकर क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की ओर से खूब भागदौड़ की गई। वैसे तो चुनाव लडने वाले प्रत्याशी कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद ही जुट गए थे लेकिन कई ने नामांकन के बाद चुनावी जमीन तैयार करने में ताकत झोंक दी थी। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता गया, वैसे-वैसे प्रत्याशियों बीच कशमकश भी बढ़ती गई। चुनाव की तिथि करीब आते ही प्रत्याशियों ने चुनावी जंग फतह करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। अंतिम समय तक प्रत्याशी मतदाताओं के दरवाजे तक दस्तक देते रहे। सुबह घर से निकलने वाले उम्मीदवार देर रात तक घरों को लौट रहे थे। प्रचार का आलम यह रहा कि कुछ ने चुनाव कार्यालय पर भी रात बिताई। मतदान संपन्न होने के बाद जहां प्रत्याशियों को इस चुनावी धमा-चौकड़ी से कुछ राहत मिली, वहीं नतीजे आने के बाद अब उनकी ही नहीं, बल्कि परिजनों की जिंदगी भी पटरी पर लौटने लगी है। करीब एक महीने तक परिजनों से दूर रहने वाले प्रत्याशी अब ज्यादा समय घर में ही बिता रहे हैं। चुनावी शोर-शराबे एवं थकान से चूर इन उम्मीदवारों की दिनचर्या अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें