फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम को थम जाएगा। सभी उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं के घर वह पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने की गुहार लगा रहे हैं। जिले के 16 विकासखंड में ग्राम पंचायत के प्रधान पद की 1238, ग्राम पंचायत सदस्य की 15680, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1679 तथा जिला पंचायत सदस्य के 67 पद हैं। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान का प्रचार कार्य आज शाम को समाप्त हो जाएगा। आयोग के निर्देश के बाद कोई भी प्रत्याशी रैली, जनसभा और नुक्कड़ सभा भी नहीं कर सकेगा। अब प्रत्याशी मतदाताओं के दरवाजे जाकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने रणनीति बना ली है। इस बार के चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों की तरफ से अपनाए जाने वाले विभिन्न हथकंडों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दिया है कि अगर कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें