फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच और मतपेटी की दी गई जानकारी

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रेवतीपुर ब्लॉक कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते अमित सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कार्मिकों की बैठक हुई। जिसमें उन्हें मतपेटिकाओं और नामांकन पत्रों की जांच की जानकारी दी गई । आरओ अमित सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच और मत पेटी के बारे में बताया। नामांकन पत्रों को स्कैन करके निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड करने की भी जानकारी दी। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि भीड़ न जुटे इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले काउंटर के सामने काफी दूरी तक बैरिकेडिंग की जाए। किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 14 एआरओ की नियुक्ति की गई है, जिसमें नामांकन पत्र जमा करने के लिए ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आठ और छह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तैनात किया गया है। नामांकन के लिए 14 टेबुल लगाए जाएंगे। आठ टेबुल न्याय पंचायत के लिए और छह टेबुल क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बनाए जाएंगे। बताया कि एक टेबुल पर पांच कर्मचारी रहेंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत मनीष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें