फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के 161 फार्म बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/सादात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य जारी है। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीद की गई। दो विकास खंडों में ग्राम प्रधान के कुल 161 फार्म बिके। जमानिया विकासखंड में 84 ग्राम प्रधान पद के सापेक्ष 802 131 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 608 तथा 1088 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 455 सहित कुल 1863 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान पद के 26 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 57 नामांकन फार्म बिके। आंकड़ों पर गौर करें तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रुचि बिलकुल नहीं दिखाई दे रही है। अब तक 1088 के सापेक्ष मात्र 512 नामांकन फार्म बिके जो कुल का करीब 50 प्रतिशत है। विभिन्न पदों के लिए फार्म लेने वालों की भीड़ लग रही है लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बनाई गई खिड़की खाली पड़ी रह रही है। इस संबंध में बीडीओ हरीनारायण ने बताया कि नामांकन फार्म बिक्री में उम्मीदवारों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है। सचिव सहित ग्रामीणों को ग्राम पंचायत सदस्य के दायित्वों के बारे में बताने और जागरूक करने का निर्देश दिया गया है ताकि सदस्य पद का भी नामांकन फार्म बिके। सादात ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत सदस्य के 40, ग्राम प्रधान के 35 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 26 पर्चे बिके। अब तक ग्राम पंचायत सदस्य के 474, ग्राम प्रधान के 759 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 502 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सचिव और खंड विकास अधिकारी द्वारा पांच सौ से अधिक प्रत्याशियों को अदेय प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। ब्लाक परिसर में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट के पास एक पूछताछ केंद्र रविवार से खोल दिया जाएगा। वहां सेसंपर्क करने के बाद लोगों को किसी काम के लिए इधर-उधर काउंटरों पर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें