दिलदारनगर में चीनी सामानों का बहिष्कार करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। विधानसभा जमानिया के दिलदारनगर में भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर मानवेंद्र सिंह कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। चीन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर सेना के जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। अंत में दो मिनट का मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस असर पर भाजपा के मंडल मंत्री दीपक गुप्ता, अमोघ प्रताप, गणेश जायसवाल, जितेन प्रसाद, जनार्दन जायसवाल, अश्विनी श्रीवास्तव, शुभम कुमार, मनीष जायसवाल, सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।