फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के समेउरवक भवरहा गांव में मंगलवार को विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी जयप्रकाश राजभर का पुत्र अनूप (12) खेत में खेल रहा था। इसी दौरान तीन दिन पूर्व गिरे बिजली के तार से उसका पैर स्पर्श हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गिरे विद्युत तार को हटाने के लिए उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों से कहा गया था। आरोप लगाया कि तार हटाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें