कोतवाली क्षेत्र के बौरवां गांव के बाहर बड़ी चट्टी के पास सोमवार की सुबह 11 बजे को मित्रों के साथ के पास खेल रहे बालक की देवकली पंप कैनाल नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तीन घंटे बाद उतराए शव को पानी से बाहर निकाल कर परिजन घर लेकर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। गांव के हरिजन बस्ती निवासी सत्यम (10) अपने मित्रों के साथ बड़ी चट्टी स्थित देवकली पंप कैनाल नहर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी डूब गया। काफी छानबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका। घटना के तीन घंटे बाद उसका शव पानी में उतराया दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने शव पानी से बाहर निकाला। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने - बिलखने से बस्ती में सन्नाटा पसर गया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है।