फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सरकारी ट्यूबवेल के हौज में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर खास गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल के हौज से प्यास बुझाने के लिए टिफिन में पानी भर रहा बालक औंधे मुंह गिर पड़ा, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सुरतापुर खास गांव निवासी भगवान यादव पुत्र आकाश यादव (2) दोपहर में टिफिन लेकर पानी लेने के सरकारी ट्यूबवेल के तरफ गया था। वह हौज में झुककर टिफिन में पानी निकाल रहा था। इसी दौरान औंधे मुंह हौज में गिर गया। उस दौरान वहां कोई नहीं था, ऐसे में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। कुछ देर तक जब उसका पता नहीं चला तो उसकी मां अनिता देवी ने बड़े पुत्र आदित्य यादव को देखने के लिए ट्यूबवेल पर भेजा। आदित्य यादव ने देखा कि आकाश औंधे मुंह पानी में डूबा हुआ है तो वह रोते चिल्लाते घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पानी से बालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें