देवकली। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार की शाम टेंट का सामान लदे ट्रैक्टर- ट्राली से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खांवपुर देवकली से टेंट का सामान लादकर ट्रैक्टर- ट्राली देवकली बाजार से गुजर रही थी। इधर देवकली निवासी सैफ अहमद (12) साइकिल से बाजार में किसी कार्य से आया था। इस दौरान ट्रैक्टर- ट्राली के पिछले चक्के से कुचलकर सैफ की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ भाग गया। सूचना मिलते ही मृतक के पिता फिरोज अहमद और परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। रामपुरमांझा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद