पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर इकाई एवं एएचटीयू की मासिक बैठक करते एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में थाना स्तर पर दर्ज बच्चों द्वारा कारित अपराधों के प्रकरण की समीक्षा करते हुये नियमानुसार सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार करने तथा निर्धारित समयावधि में किशोर न्याय बोर्ड को प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया। इस दौरान यूनिसेफ के मंडलीय सलाहकार राजकुमार पालीवाल ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 में वर्णित प्रावधानों में पुलिस की भूमिका पर प्रभाव डालते हुए बाल मैत्री प्रक्रिया पर चर्चा की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना स्तर से प्राप्त देखभाल एवं संरक्षण वाले बच्चों तथा बच्चों के विरुद्ध अपराध के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी द्वारा जिले में विभिन्न प्रयोजन के लिए बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए यूनिट द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान एएचटीयू द्वारा निर्गत पम्पलेट का पदाधिकारियों द्वारा विमोचन किया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य महातिम सिंह यादव, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य माया सिंह एवं नीरज कुमार, प्रमोद पांडेय, प्रियंका प्रजापति, सहित जनपद के समस्त थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।