एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने कल आएंगे मुख्यमंत्री
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर जिले की कासिमाबाद तहसील के ग्राम धरवार कला में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओं एवं जनता से जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री आठ फरवरी को सुबह 09.10 बजे हेलीकाप्टर से हेलीपैड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धरवार कला कासिमाबाद पहुंचेंगे। यहां से 09.15 बजे कार द्वारा एक्सपेेस-वे का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों की समीक्षा तथा जनप्रतिनिधियों और जनता से संवाद करेंगे। 09.45 बजे जनसंवाद के बाद 09.50 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे।