फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय का किया जा रहा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में से एक प्राथमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय बनाया जाएगा। इसमें चयनित स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा। विद्यालय के चयन की कवायद की जा रही है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में पत्र भेजकर मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल की परिकल्पना की विस्तृत जानकारी साझा की है। उनकी ओर से जारी पत्र में विद्यालय के चयन के लिए बाकायदा मानक भी तय किए गए हैं। इसमें चयनित विद्यालय जिला या तहसील मुख्यालय के पास हो।
विज्ञापन

यह विद्यालय यथा संभव जिले के मुख्यमार्ग (नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे) के पास हो। विद्यालय परिसर में उसके भवन के अलावा 1300 वर्गमीटर का निर्माण योग्य रिक्त निःशुल्क एवं निर्विवाद भूमि उपलब्ध हो। चयनित विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक कक्ष के साथ न्यूनतम आठ कक्ष पहले से निर्मित हो। यही नहीं चयनित विद्यालय में पूर्व से चिन्हित 19 मूलभूत सुविधाओं जैसे, बालक-बालिकाओं के पृथक मूत्रालय और शौचालय, स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की सुविधा, क्रियाशील विद्युत कनेक्शन, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर, कक्षाओं एवं शौचालयों का टाइलीकरण आदि होना चाहिए।
चयनित विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भवन आदर्श स्थिति में हो। चयन किए विद्यालय में न्यूनतम नामांकन 200 से ऊपर हो। चिन्हित या चयनित विद्यालय में भू-स्थल की उपलब्धता के आधार पर नए निर्माण, लघु मरम्मत एवं आवश्यक उच्चीकरण कार्य के लिए उपयुक्त विकल्प के चयन में आसानी हो। बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्धारित मानक के अनुरूप विद्यालय के चयन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

0000




0000 कोट 0000
अभ्युदय विद्यालय को माडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें उत्कृष्ट शैक्षिक परिवेश के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। इससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें