फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की दुकानों की जांच

विज्ञापन
खोवा मंडी में ऑक्सीजन सिलेंडर की दुकान पर बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण के दौरान आक्सीजन सिलिंडर एवं दवा की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं है। जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को दवा की दुकानों पर जांच की और उन्हें चेतावनी दी कि यदि कालाबाजारी में शामिल मिले तो कार्रवाई तय मानें। सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी एवं एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा और सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में टीम ने खोवा मंडी स्थित आक्सीजन सिलिंडर की दुकान एवं मिश्रबाजार स्थित दवा की दुकानों की जांच की। इसके अलावा मेडिकल स्टोरों पर लगी भीड़ एवं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अचानक उच्चाधिकारियों को देख लोग सकते में रहे। जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी के साथ निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री पर लगाम लगाने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया था। यही नहीं आक्सीजन सिलिंडर का कामर्शियल इस्तेमाल रोकने के लिए भी कड़ी हिदायत दी गई थी। ऐसे में टीम ने जांच की और आक्सीजन सिलिंडर के स्टाक का मिलान करने के साथ रजिस्टर पर अंकित किया गया। संचालक को हिदायत दी कि बिना किसी उच्चाधिकारी की अनुमति आक्सीजन की आपूर्ति नहीं की जाएगी। खासकर कामर्शियल यूज के लिए तो एकदम नहीं। इसके बाद टीम मिश्रबाजार स्थित निजी मेडिकल स्टोर पहुंची जहां संचालकों को हिदायत दी गई कि अगर जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्रवाई होगी। संचालकों को निर्देश दिया गया कि मेडिकल स्टोर पर आने वाले लोगों को कोविड-19 के तहत पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें