फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिहार सीमा पर की गई वाहनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के मतदान को लेकर बृहस्पतिवार को बिहार सीमा पर पुलिस और प्रशासन की चौकसी रही। सीमा सील कर बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगी थी। मतदान संपन्न होने के बाद सीमा खोल दी गई। बुधवार की शाम से बिहार सीमा के बारा और देवल स्थित कर्मनाशा पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस प्रशासन ने चेकिंग शुरू की। यहां तक कि पैदल निकलने वालों की भी चेकिंग की जा रही थी। जमानिया सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि बुधवार की शाम सीमा सील कर दी गई थी।चुनाव संपन्न होने तक सीमा पर बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों को दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि कर्मनाशा पुल के पास बैरिकेडिंग कर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरा विवरण लेने के बाद ही लोगों को जिले की सीमा में दाखिल होने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें