मरदह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव की तीन सदस्यीय टीम में शामिल मुहम्मद आजम सिद्दीकी, मणिशंकर शुक्ला और डा.गिरिजा द्वारा गाजीपुर में चयनित छह ब्लाकों का निरीक्षण किया गया। टीम की तरफ से सबसे पहले प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सरफराज आलम से टीकाकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके बाद वैक्सीन के रख-रखाव के लिए कोल्ड चैन हैंडलर लल्लन राम से बातचीत कर वैक्सीन के रख-रखाव की पूरी जानकारी ली। टीम समुदाय स्तर पर टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मरदह ब्लाक को पूर्ण सहयोग करने के लिए आई हुई है। सदस्य गांव स्तर पर हैदरगंज स्थित उपकेंद्र पर पहुंचकर लाभार्थियों के घर जाकर टीकाकरण कार्ड का सत्यापन भी करेंगे।