फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में जागरूकता मुहिम चलाकर रोकेंगे चेनपुलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर मंडल आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त श्रीप्रकाश पांडा ने शनिवार को आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। अप सीमांचल एक्सप्रेस से पहुंचे वरीय सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और पत्रावलियों सहित क्राइम रिकार्ड और क्राइम पैटर्न की जांच की। इसके बाद स्टेशन, बैरक और सरकुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण कर रेलवे के वाहन स्टैंड को देखा। वाहनों का रेट लिस्ट की सूची चस्पा करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

वरीय सुरक्षा आयुक्त श्रीप्रकाश पांडा ने कहा की पटना- डीडीयू मुख्य रेलखंड पर चेनपुलिंग की घटनाओं को रोकने और अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के लिए स्कूल और कालेजों के साथ गांवों में आरपीएफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंडल से गुजरने वाली 80 ट्रेनों में एस्कार्ट पार्टी चल रही है। जल्द ही आरपीएफ पोस्ट पर महिला आरक्षियों की तैनाती होगी।
आरपीएफ के 139 यात्री हेल्प लाइन नंबर पर भी यात्री अपनी समस्या बता सकते हैं, जिसे ट्रेन में तैनात सुरक्षा दस्ता की टीम यात्री से संपर्क कर उसकी समस्या को हल करता है। इसके अलावा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया जाता है। बैरक में बुनियादी सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी बाल गंगाधर, उप निरीक्षक राजीव कुमार, नवीन कुमार आदि आरपीएफ कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें