कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रनत्येक दिन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक कोरोना वायरस से संबंधित स्वैब टेस्ट किया जाएगा। एसडीएम रमेश मौर्य ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैनात आशा कर्मियों से मिलकर अधिक से अधिक लोग अपना स्वैव टेस्ट करा लें। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह कार्य क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों का स्वैब टेस्ट कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहयोग करें।