मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद जिलाधिकारी एमपी सिंह व विधायक सुनीता सिंह के साथ
- फोटो : GHAZIPUR
ग़ाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में नव नियुक्त आयुष चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र जिलाधिकारी एवं जमानिया की विधायक ने वितरित किया। मुख्यमंत्री ने जिले में स्थापित तीन योग वेलनेस सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयुष विभाग के नव चयनित 25 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को सौगात मिली। इसमें 13 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता शादियाबाद, डा. आनंद पुरी खालिसपुर, डा. दुर्गेश नंदिनी महड़ौर, डा. रेनू पटेल रेवतीपुर, डा. शक्ति भूषण मुहम्मदाबाद, डा. रीतू सिंह राजापुर, डा. लवी अग्रवाल फतेहपुर अटवॉ, डा. वंदना पाठक, डा. अमित कुमार कुंडेसर, डा. अतुल कुमार वरनवाल नारी पचदेवरा, डा. दिलीप कुमार सिंह सुहवल, डा. शैलेंद्र सिंह बिठौरा तथा डा. राहुल भड़सर को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके अलावा 12 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी जिसमें डा. निभा गिरी, डा. खुश्बू, डा. गौरव अग्रवाल, डा. दयाशंकर, डा. शैलेश कुमार चौरसिया, डा. झिकमिक सरकार, डा. अरुणिमा पांडेय, डा. प्रेमप्रकाश वर्मा, डा. राजकुमार पटेल, डा. जितेंद्र कुमार सिन्हा, डा. अजीतकरन चौधरी एवं डा. रविंद्र यादव को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एनआईसी गाजीपुर में उपस्थित विधायक जमानिया सुनीता सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद विद्यार्थी, होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. बब्बन प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी आदि अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र वितरित किया।