फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लाभार्थियों को वितरित किया गया प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना अगर देखा है तो उसके प्रति वह समर्पित होकर काम भी कर रहे हैं। यह बातें मंगलवार को सेमरा चक फैज में आयोजित विकसित भारत संकल्प अभियान यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कही।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों का पंजीकरण संबंधित विभागों में किया गया।
उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त करना होगा। भारत के हर व्यक्ति से अमीर और गरीब का भेद दूर करना होगा। भाजपा की सरकार योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को दे रही है। योजनाओं के माध्यम से सबकी सुरक्षा और सम्मान की गारंटी आज कोई है तो वह हैं नरेन्द्र मोदी। अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि आज देश में रोजी-रोटी और मकान की मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक को आसानी से मिल रही है। पिछड़़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज बिंद ने कहा कि भारत की समृद्धि का मार्ग समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशहाली में निहित है। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से चल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज, मुरली कुशवाहा, राम जी बलवंत, रामजन्म यादव, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें