गाजीपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रायफल क्लब सभागार से बुधवार को मतदाता जागरूकता वैन को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीडीओ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय से महुआबाग स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक वैन के साथ रैली भी निकाली गई। जहां पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि चुनाव आयोग से एक वैन मिला है। ये वैन जिले के कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा में मतदाताओं जागरूकता करने के लिए रवाना किया गया है। जमानिया, मुहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा में वैन जाएगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। प्रयास है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अभियान में एसडीएम प्रखर उत्तम, डीआईओएस कैस्तुभ सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, सविता सिंह सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक और स्कूली छात्र-छत्राएं मौजूद रही।