फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरु हो रही है। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरा कर ली गई है। उधर छात्र-छात्राएं भी पूरे मनोयोग से तैयारी में जुटे हैं। शहर के शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. इकरामुल हक ने बताया कि उनके केंद्र पर विभिन्न विद्यालयों की दसवीं के 485 तथा बारहवीं के 490 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरा कर ली गई है। 17 को दसवीं के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा एक पाली में होगी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके केंद्र पर 10वीं में 529 तथा 12वीं में 457 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 17 को दसवीं की गणित और 18 को बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित है। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें