फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली गिरने से पशुपालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव के बबनपुर सिवान में रविवार को भैंस चरा रहे पशुपालक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
उसिया गांव निवासी संजय कुशवाहा (36) दोपहर में बबनपुर सिवान में भैंस चरा रहे थे। अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अभी पशुपालक कुछ समझ पाते, तब- तक तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर खेत में गिर पड़े।
यह देख ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए ले जाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंचती इसके पहले पशु पालक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से पशुपालक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें