गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ओटीएस को देखते हुए जनपद के सभी चारों खंड, उपखंड एवं कैश काउंटर प्रतिदिन की भांति रविवार को भी खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना लागू है। 31 दिसंबर तक विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं के समाधान के लिए अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं सभी कैशियर अपना-अपना कैश काउंटर अनिवार्य रूप से खोलेंगे। इसके बाद एक जनवरी से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संवाद