फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप...
विज्ञापन

घटना के 24 घंटे बाद हमलावरों को दबोचना तो दूर पुलिस नहीं कर सकी चिन्हित
सिधागरघाट चट्टी पर दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने मारी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिधागरघाट चट्टी पर मंगलवार को दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक अजीत साहनी (28) से पैसे मांगने पर नहीं देने पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस संबंध में जन सेवा केंद्र संचालक के बड़े भाई विश्राम साहनी ने मंगलवार की देर रात दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में गोली लगने से घायल अजीत साहनी का इलाज चल रहा है। इधर घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस बदमाश को पकड़ना तो दूर चिह्नित भी नहीं कर सकी है।
खैरा सिधागर घाट निवासी चंद्रभान साहनी का पुत्र अजीत साहनी सिधागरघाट चट्टी पर जन सेवा केंद्र का संचालन करता है। मंगलवार को दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश जनसेवा केंद्र में घुस गए और अजीत साहनी से पैसा मांगने लगे। अजीत साहनी ने बताया गया कि अभी मेरा जन सेवा केंद्र हाल ही में संचालित हुआ है। पैसा नहीं है। इतना सुनते ही एक बदमाश ने गोली मार दिया।
विज्ञापन

सीने में लगी गोली से अजीत साहनी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई है, वहां भीड़ लग गई। घायलावस्था में परिजन अजीत साहनी को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराएं हैं। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

अजीत साहनी के बड़े भाई विश्राम साहनी ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । हमले के 24 घंटे बाद भी अभी पुलिस किसी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि टीम लगी हुई है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें