फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अलायचक गांव के कोटेदार के खिलाफ बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा पंजीकृत कराया। सैदपुर के पूर्ति निरीक्षक श्याम मोहन सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह पटेल के आदेश पर गांव में पहुंची टीम ने बैठक कर सब का बयान दर्ज करते हुए उचित दर की दुकान की जांच की। जांच में 25 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। ग्रामीणों द्वारा कोटेदार के खिलाफ की गई शिकायत जांच में सही पाई गई। जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को दी गई।
उपजिलाधिकारी ने दुकान के निलंबन और कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अग्रसारित किया था। इसपर जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। सैदपुर की कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि अलायचक के कोटेदार के खिलाफ सैदपुर के पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें