दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाने के साथ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाल वैभव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। संवाद