फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अठहठा नाव हादसा मामले में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज , पुलिस ने छानबीन शुरू की
विज्ञापन

31 अगस्त 2022 को हुए नाव हादसे में सात की मौत हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। अठहठा में 31 अगस्त 2022 की शाम हुए नाव हादसे में सात लोगों की मौत के मामले में न्यायालय के द्वारा 156 (3) के तहत दाखिल वाद पर आदेश के बाद रेवतीपुर थाना पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
नाव हादसे में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होते ही अब पुलिस हादसे के बजाए जानबूझकर घटना को अंजाम देने के मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। वहीं मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी अठहठा निवासी उधम सिंह यादव भूमिगत हो गया है।
विज्ञापन

अठहठा निवासी एवं पीड़ित दयाशंकर यादव पुत्र विजाधर यादव ने घटना के कुछ महीने बाद न्यायालय में 156 (3) के तहत एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर नाव में सवार सात लोगों को जानबूझकर बाढ़ के पानी में डूबो कर जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस को उस व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर इसकी रिपोर्ट जल्द दाखिल करने का निर्देश दिया।
पीड़ित दयाशंकर यादव ने कोर्ट में दिए अपने प्रार्थना-पत्र में न्यायालय के समक्ष बताया कि अगस्त माह में भीषण बाढ़ के चलते गांव पानी से चारों तरफ से घिरा था। जिसके बाद शासन के तरफ से एक छोटी नाव आने जाने के लिए उपलब्ध कराई थी। 31 अगस्त 2022 की शाम करीब साढे चार बजे गांव के ही 17 लोग नाव में सवार होकर लौट रहे थे। जिसमें आरोपी उधम सिंह यादव बैठा था, जो नाव को छेड़ने लगा।
इससे नाव असंतुलित होने लगी। नाव में बैठे अन्य लोगों द्वारा मना करने पर भी उसने जानबूझकर शरारती रुख अपनाते हुए नाव से छलांग लगा दिया। ऐसे में नाव डूबने से अमित, अलीशा, नगीना, शिवशंकर, सत्यम, खुशियाल व संध्या की डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें