फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी एक विवाहिता ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनवल गांव निवासी ज्योति शर्मा ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2018 अप्रैल में उसकी शादी मुहम्मदपुर गांव निवासी संजय शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज में पचास हजार नकद मांगने लगे। दहेज के लिए ससुराल वाले रोजाना उसे प्रताड़ित करते थे। बीते 25 अगस्त को ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह भाई को बुलाकर मायके चली गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति संजय शर्मा‚ ससुर शिवशंकर शर्मा‚ सास कृष्णावती देवी‚ ननद संध्या, रागिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें