फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थानाक्षेत्र के कोटियां धरम्मरपुर गांव निवासी अनीता पाल ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 नवंबर 2024 को उसकी शादी सरैया गांव निवासी काशीनाथ पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी ने दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की। इसके बाद आए दिन गालीगलौज करते और खाना भी नहीं देते थे। हत्या की भी धमकी देने लगे। जब पिता ने ससुराल वालों से इस मामले पर बात की तो सभी ने एक स्वर में पांच लाख नकदी और बाइक की मांग की। पंचायत के बाद भी तैयार नहीं हुए। ससुराल के लोग विदाई कराने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस महिला प्रकोष्ठ में शिकायत की गई। वहां से पति काशीनाथ पाल को बुलाया गया तो वह नहीं आया। उसके घर वालों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, विदाई नहीं कराई जाएगी। इसके बाद पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें