फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के प्रताड़ित करने का ससुरालियों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं बिना तलाक के ही दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। शनिवार की देर शाम पुलिस ने पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी स्थानीय गांव के भैरव राय पट्टी निवासी राजेश यादव के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दहेज मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़िता ससुराल से मायके आ गई। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसके पति ने उसको तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति राजेश यादव, ससुर शेषनाथ सिंह, सास ललिता देवी, ननद संगीता एवं बुआ शांति देवी और बसंती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें