नंदगंज। बड़हरा गांव की महिला प्रधान ने मंगलवार को गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
बड़हरा प्रधान किरन देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च को पति के मौसेरे भाई शैलेंद्र पासवान का बड़हरा गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया। शैलेंद्र भाग कर घर आ गए। कुछ समय बाद आठ लोग पांच अज्ञात साथियों के साथ घर आए और गाली देते हुए घर में घुस गए। आरोपियों ने भतीजी दिव्या पासवान, शिखा पासवान, चाची मुन्नी पासवान, भाभी मालती देवी, चंदन पासवान, शैलेंद्र पासवान और देवर अवधेश पासवान को मारपीटकर घायल कर दिया। मारपीट में भतीजी शिखा पासवान का हाथ, चाची मुन्नी पासवान की हसुली और मेरी कलाई फैक्चर हो गई। इस दौरान आरोपी जाति सूचक गाली देते हुए घर का फर्नीचर तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।