दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रामलखन मौर्य के दुकान पर चढ़कर हमला करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बीते 5 जनवरी को वह अपने दुकान पर थे। इसी दौरान मुंह बांधे आधा दर्जन हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने उनके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनकी ओर से 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। थानाध्यक्ष क़ेपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 9 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।