फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल जमा किए लाइन जोड़ने पर दस के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सब डिवीजन प्रथम लालदरवाजा के अंतर्गत उपकेंद्र महाराजगंज के ग्राम महाराजगंज, सराय मुनीबाबाद एवं अन्य जगहों पर सहायक अभियंता अभिषेक राय के नेतृत्व में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में बकाए और बिना बिल जमा किए लाइन जोड़ने पर दस और विद्युत चोरी में चार लोगों के विरुद्ध चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। अभियान में पैंतालीस हजार की वसूली भी की गई। सहायक अभियंता ने बताया कि मौके पर सात बकाएदारों ने उपकेंद्र महाराजगंज पर जाकर अपना-अपना बिल जमा किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जितने लोग भी अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे हैं वे तत्काल अपना-अपना कनेक्शन करा लें। जिन लोगों का बिल बकाया है वे अपने बिल का भुगतान अवश्य कर दें। अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग टीम में अवर अभियंता मिथिलेश यादव, लाइनमैन संजय यादव, प्रदीप यादव, विनोद यादव एवं क्षेत्र के मीटर रीडर सहित सभी संविदा कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें