फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सरकारी अधिवक्ता के बेटे सहित सात लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने सरकारी अधिवक्ता के बेटे समेत सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंद्रपुरी कालोनी निवासी दीप्ति सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि 30 दिसंबर 2024 को सरकारी अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह ने अपने पुत्र मारतंड विक्रम सिंह पर हमले का आरोप लगाया था। सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य है कि पहले पिस्टल उसी ने निकाली और जान से मारने का प्रयास किया। संयोगवश गोली मिस हो गई। सबूत छिपाते हुए आधा फुटेज दिखाकर उसके भाई धनजी के अलावा रानू यादव, सोनू यादव, हिमांशू यादव, आशीष यादव, नितिन सिंह, मुन्नी पांडेय एवं 5-6 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि मारतंड विक्रम सिंह ने पूर्व में भी अपने साथियों के साथ कई घटनाएं अंजाम दी हैं। वर्ष 2020 में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। 15 जनवरी को मार्निंग वाॅक के लिए बाहर निकल रही थी तभी युवकों ने उन्हें दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें